सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मृत्यु

विद्यालय परिवार शोकाकुल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में बीती रात्रि एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की असामयिक मृत्यु हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजीत कुमार के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार की तिलकपुर–कप्तानगंज मार्ग के बीच मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण मौके पर ही दुखद निधन हो गया।
 
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कॉलेज, जिगना (बस्ती) का पूरा विद्यालय परिवार शोक में डूब गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा दिवंगत छात्र की स्मृति में आज विद्यालय बंद रखते हुए शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 
शोक सभा में रामसागर यादव, राघवेंद्र भट्ट, श्रीमती रुखसाना खातून, कुमारी प्रतिभा भारती सहित समस्त रसोइया एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के गणमान्य लोगों में श्री रामशंकर यादव, ब्लॉक प्रमुख श्री उदय शंकर शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री प्रेरक कुमार मिश्रा, अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मनोज यादव, रत्नेश पाल तथा सचिव श्री राहुल रोशन सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
 
विद्यालय परिवार ने कहा कि अमन कुमार एक विनम्र, शांत और प्रतिभाशाली छात्र थे, जिनकी असमय मृत्यु से अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें