जिलाधिकारी ने आवास और आयुष्मान कार्ड योजना की समीक्षा की लापरवाही पर बिचौलियों और अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर कोई बिचौलिया व्यक्ति लाभार्थियों से धनराशि की मांग करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर की जाये कार्यवाही-जिलाधिकारी  

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत—की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में विकास कार्यों की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने सख्त तेवर अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि आवास योजनाओं में पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई बिचौलिया या अन्य व्यक्ति लाभार्थियों से आवास के नाम पर धनराशि की मांग करता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

IMG-20260217-WA0051

1करोड़ से होगा नराद मुनि कुटी  मंदिर का सुंदरीकरण Read More 1करोड़ से होगा नराद मुनि कुटी  मंदिर का सुंदरीकरण

लाभार्थियों के देयकों का भुगतान बिना किसी देरी के सीधे उनके खातों में सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान कुछ ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन को आदेश दिए कि प्रगति में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। संतोषजनक कार्य न होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाए।

आमसभा में मई माह के प्रथम सप्ताह में संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव का हुआ ऐलान  Read More आमसभा में मई माह के प्रथम सप्ताह में संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव का हुआ ऐलान 

स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति अभी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य और विकास विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान मोड में कार्ड बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी नहीं आई, तो जवाबदेही तय करते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह सनातनी मर्यादा की याद दिलाता विधायक शर्मा Read More वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह सनातनी मर्यादा की याद दिलाता विधायक शर्मा

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भी विभिन्न विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को फील्ड पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर हेमंत कुमार सिंह (जिला विकास अधिकारी) डॉ. पंकज राय (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) नामित शरण (जिला पंचायत राज अधिकारी) रवीन्द्र वीर सिंह (डी.सी. मनरेगा) विनय कुमार सिंह (अपर जिला सूचना अधिकारी)परियोजना निदेशक (डीआरडीए) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी का मुख्य संदेश शासन की मंशा पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को समय से लाभ पहुंचाना है। गुणवत्ता और पारदर्शिता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें