ई रिक्शा में अनियंत्रित मोटरसाइकिल की टक्कर से बाइक सवार घायल जिला अस्पताल रेफर
महराजगंज रायबरेली। क्षेत्र के कुबना मोड़ के पास महराजगंज की तरह आ रहे ई रिक्शा में पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक ही मोटरसाइकिल से हलोर की तरफ से दरियागंज निवासी नन्हे पुत्र रामहेत 24 वर्ष व आशीष पुत्र छोटेलाल उम 14 वर्ष आ रहे थे। कुबना गांव के मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे ई रिक्शा में टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क किनारे खंती में जा गिरे। घटना के बाद दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Comments