जेल में विचाराधीन बंदी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच हेतु अपर उप जिला मजिस्ट्रेट नामित
प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी ने बताया है कि जिला कारागार के विचाराधीन बंदी विनोद कुमार शुक्ला पुत्र जगदम्बा निवासी शुकुलपुर थाना अन्तू की 06 फरवरी को मृत्यु हो गयी है। अधीक्षक जिला कारागार प्रतापगढ़ द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली की तत्सम्बन्ध में निर्गत गाइड लाइन एवं महानिदेशक कारागार उ0प्र0 तथा वीएनएस की धारा-194(4) में विहित व्यवस्था के अनुक्रम में मृतक बंदी की मृत्यु के प्रकरण की जांच हेतु किसी मजिस्ट्रेट को नामित का अनुरोध किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने घटना की जांच हेतु अपर उप जिला मजिस्ट्रेट (प्रथम) प्रतापगढ़ को मजिस्ट्रीयल जांच हेतु नामित किया है जो घटना घटित होने की परिस्थितियों व सम्बन्धित सभी लोगों के अभिकथन व साक्ष्य लेकर समस्त पहलुओं की गहनता से सघन जांच करके अपनी विस्तृत आख्या 15 दिवस के भीतर उपलब्ध कराएंगे।

Comments