दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा  दिलाने के लिए नोडल शिक्षकों प्रशिक्षण

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ ब्लॉक संसाधन केंद्र में  समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से नोडल शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन नोडल शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों के पढ़ाई, संसाधन व्यवस्था व सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
 
प्रशिक्षक जितेन्द्र कुमार व अभिषेक श्रीवास्तव ने पहले दिन प्रशिक्षण में दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु शिक्षण की प्रविधियां, कक्षा कक्ष प्रबंधन, पाठ सहगामी क्रियाएं एवं अधिगम के लिए सार्वभौमिक अभिकल्प तथा दिव्यांग जनों की शिक्षा में सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी की जानकारी नोडल शिक्षकों को दी।
 
साथ ही साथ नोडल शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता की पहचान के बारे में किट के माध्यम से जानकारी दिया गया।  खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने प्रशिक्षण में प्रतिभागी नोडल शिक्षकों से कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाना है। बिना भेदभाव के सामान्य बच्चों के साथ-साथ विशेष बच्चों को भी कक्षा कक्ष में उचित संसाधनों के साथ पढ़ाई लिखाई का मौका देने की जरूरत है।
 
इस दौरान विशेष शिक्षक जितेंद्र कुमार, राम भारत, ब्लॉक कोआर्डिनेटर आशिक़ रजा खान व नोडल शिक्षक प्रमोद कुमार, शनि कुमार, अरविंद कुमार, ओमप्रकाश, पल्लवी सिंह, शौकत अली, मनमोहन, निधि सिंह,रश्मि शर्मा, आनंद गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें