चलती ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे की मौत: कार क्षतिग्रस्त

 दो अन्य घायल; झपकी आने से हुआ हादसा

Sultanpur Swatantra Prabhat Picture
Published On

सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। यह सड़क हादसा लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक कार में सवार थे।

 

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक में गूंजी एकता की आवाज, जनहित के लिए संघर्ष का लिया संकल्प Read More राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक में गूंजी एकता की आवाज, जनहित के लिए संघर्ष का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.36.53


सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। यह सड़क हादसा लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक कार में सवार थे।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का उठाये लाभ, करें आनलाइन आवेदन Read More मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का उठाये लाभ, करें आनलाइन आवेदन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक ट्रक आगे चल रहा था तभी पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

तहसील दिवस के अवसर पर दुद्धी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जन-शिकायतों की सुनवाई Read More तहसील दिवस के अवसर पर दुद्धी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जन-शिकायतों की सुनवाई

 


कार में चालक समेत 4 लोग सवार थे। कार में सवार 3 लोग अपने ननिहाल बलिया जा रहे थे। वहीं, कार में सवार घायल महिला अमृता शाहजहांपुर से वाराणसी लौट रही थीं।
सुलतानपुर के लम्भुआ में चालक को झपकी आ गई। इस वजह से कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही, घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बेबी मसीह (45) पत्नी स्वर्गीय जगदीश मसीह और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) को जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त की पुष्टि की।
हादसे में संजू (27) पुत्री स्वर्गीय जगदीश मसीह को सामान्य चोटें आई हैं। मृतक बेबी मसीह, अर्पित कुमार और घायल संजू मूल रूप से अमहर दक्षिण पट्टी माधवपुर, थाना रसड़ा, जनपद बलिया के निवासी बताए गए हैं। कार में सवार एक अन्य घायल अमृता (40) पत्नी निर्मल जैनब जैनिया वाराणसी से ताल्लुक रखती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 10.24.59

लम्भुआ के उप निरीक्षक जय शंकर यादव ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है और अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। भोर में चालक को झपकी आने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें