संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
भारत
गिरफ्तार हुए! सपा प्रवक्ता मनोज यादव को बाराबंकी में किया गया अरेस्ट
उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में सपा प्रवक्ता के गिरफ्तार होने चर्चा तेज है. ये मामला बाराबंकी का है. यहां पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को अरेस्ट कर लिया है. मनोज यादव पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है. पुलिस उन्हें मेडिकल की जांच कराने के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी. बाराबंकी पुलिस ने इसके बारे में बयान जारी किया है. सपा प्रवक्ता के गिरफ्तार होने की खबर एसटीएफ की तरफ से सामने आ रही थी. दरअसल, सपा प्रवक्ता को सफदरगंज थाने के क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. वो अपने साथियों के साथ इसी क्षेत्र में मौजूद थे।
किसी से दुश्मनी नहीं
जब सपा प्रवक्ता काफी समय तक घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने थाने में कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वो कहीं जाते हैं तो घरवालों को इसकी जानकारी देकर जाते हैं, मगर इस बार वो बिना बताए ही चले गए हैं. उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि वो पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
गुमशुदगी की रिपोर्ट
एक ओर जहां सपा प्रवक्ता गिरफ्तार हुए, वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी ने पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मनोज यादव के लापता होने से उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई. पार्टी के प्रवक्ता के गायब होने के नाते समाजवादी पार्टी (सपा)ने भी उनके न मिलने पर पोस्ट किया और चिंता जाहिर की।
समाजवादी पार्टी ने मनोज यादव के न मिलने पर पोस्ट किया था कि टीवी पैनलिस्ट श्री मनोज यादव कल रात से लापता हैं. यह अत्यंत चिंताजनक और गंभीर विषय है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि तत्काल खोजबीन तेज करें. उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो।

Comments