Haryana Weather: हरियाणा में मिला-जुला मौसम, दिन में हल्की गर्मी तो रात में पारा सामान्य से ऊपर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद कई जिलों में पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

India Meteorological Department (आईएमडी) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसके बावजूद राज्य के आठ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।

8 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद, नूंह और पानीपत में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। गुरुग्राम, जींद और सिरसा में तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहा। सिरसा में सबसे कम 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ, जिससे संकेत मिलता है कि कुछ इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड अब भी कायम है।

बुंदेलखंड बुल्स को मिला दिग्गजों का समर्थन Read More बुंदेलखंड बुल्स को मिला दिग्गजों का समर्थन

दिन में भी गर्माहट, 4 शहरों में 25°C पार

सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न Read More सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद चार शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। भिवानी में 26.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 25.9 डिग्री, नूंह में 25.7 डिग्री और सोनीपत में 25.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। ठंडी हवाओं के कारण गर्मी ज्यादा नहीं बढ़ पा रही है।

बरियट्ठा सड़क किनारे मिला अज्ञात विक्षिप्त महिला का शव Read More बरियट्ठा सड़क किनारे मिला अज्ञात विक्षिप्त महिला का शव

16 फरवरी तक मौसम शुष्क, 17 को बदलाव की संभावना

Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University के कृषि मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार, 16 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने फिलहाल तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बाद ही प्रदेश में बादल छाने या हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें