Haryana CET Bharti: हरियाणा में CET के तहत 4227 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana CET Bharti: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आज यानी 10 फरवरी से प्रदेश में 4,227 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-C के तहत की जा रही है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

23 फरवरी तक भर सकेंगे आवेदन

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भर्ती को लेकर जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए साझा की है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 23 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे से पहले अपना आवेदन पत्र भर लें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन पत्र स्वयं भरें और फाइनल सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें, क्योंकि बाद में किसी भी तरह का करेक्शन पोर्टल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

इन पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत स्वास्थ्य, वन, इंजीनियरिंग, पावर, हाउसिंग और अन्य विभागों में पद भरे जाएंगे। प्रमुख पदों में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (MPHW), स्टाफ नर्स, नर्स (DMER), फॉरेस्ट गार्ड, रेडियोग्राफर, डाइटीशियन, डिस्पेंसर (आयुर्वेदिक), जूनियर इंजीनियर (सिविल/बागवानी), टेक्नीशियन, प्लांट अटेंडेंट, और लीगल असिस्टेंट शामिल हैं।

Haryana: हरियाणा शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, 150 PGT जल्द बनेंगे प्रिंसिपल Read More Haryana: हरियाणा शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, 150 PGT जल्द बनेंगे प्रिंसिपल

सबसे अधिक पद नर्स (DMER) – 1,475, फॉरेस्ट गार्ड – 779, MPHW (पुरुष) – 700 और MPHW (महिला) – 595 के हैं।

Haryana: हरियाणा में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, इन ठिकानों पर छापेमारी Read More Haryana: हरियाणा में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, इन ठिकानों पर छापेमारी

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। पद के अनुसार ITI, डिप्लोमा, बीएससी, एमएससी जैसी शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य होगी। इसके साथ ही उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए।

निर्माण कार्य न होने की झूठी जानकारी देते रहे लेखपाल और धरातल पर जारी रहा अवैध निर्माण-आरोप  Read More निर्माण कार्य न होने की झूठी जानकारी देते रहे लेखपाल और धरातल पर जारी रहा अवैध निर्माण-आरोप 

आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

34,800 रुपये तक मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9,300 से 34,800 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल https://adv042026.hryssc.com/ पर जाना होगा।

सबसे पहले नया रजिस्ट्रेशन करें, फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें। इसके बाद शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें