जिलाधिकारी बी.एन. सिंह का विकास भवन में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

कार्यालयों में पत्रावलियों के रखरखाव, साफ सफाई पर उचित निस्तारण को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश- 

सरकारी कार्य संस्कृति में सुधार और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने गुरुवार को विकास भवन परिसर और लोढ़ी स्थित पंचायत रिसोर्स सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में पत्रावलियों (Files) के रखरखाव, साफ-सफाई और अनुपयोगी सामग्री के उचित निस्तारण को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

IMG-20260212-WA0083

नवनिर्माण के नौ वर्ष उत्तर प्रदेश का बजट पिछले 9 वर्षों में 3 गुना से अधिक बढ़ा - उपाध्यक्ष Read More नवनिर्माण के नौ वर्ष उत्तर प्रदेश का बजट पिछले 9 वर्षों में 3 गुना से अधिक बढ़ा - उपाध्यक्ष

जिलाधिकारी ने सबसे पहले विकास भवन के विभिन्न अनुभागों, विशेषकर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय और D.C. NRLM विभाग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फाइलों और अभिलेखों का रखरखाव इस तरह हो कि कार्य में कोई बाधा न आए।

सीडीओ के औचक निरीक्षण से चोपन ब्लॉक में मचा हड़कंप, अनुपस्थित सचिव को नोटिस Read More सीडीओ के औचक निरीक्षण से चोपन ब्लॉक में मचा हड़कंप, अनुपस्थित सचिव को नोटिस

IMG-20260212-WA0081

टाटा ए.आई.ए. लाइफ रेणुकूट ब्रांच की 25वीं वर्षगांठ ,फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में उमड़ी सैकड़ों की भीड़ Read More टाटा ए.आई.ए. लाइफ रेणुकूट ब्रांच की 25वीं वर्षगांठ ,फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में उमड़ी सैकड़ों की भीड़

जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में रखी अनावश्यक सामग्री को तत्काल संबंधित विभाग को सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यालय में जगह की उपलब्धता और स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यालय परिसर में सफाई केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि यह कार्य संस्कृति का हिस्सा होना चाहिए। विकास भवन के बाद जिलाधिकारी ने पास ही स्थित पंचायत रिसोर्स सेन्टर का निरीक्षण किया।

चूँकि यहाँ समय-समय पर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम और जनकल्याणकारी प्रदर्शनियाँ आयोजित होती हैं, इसलिए उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) को विशेष निर्देश दिए। सेंटर के अंदर जो टाइल्स टूट गई हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने को कहा गया। भवन के आसपास उगी झाड़ियों को कटवाने और परिसर को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेंटर में बेहतर प्रबंध होने चाहिए ताकि भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस आकस्मिक निरीक्षण के समय जिलाधिकारी के साथ जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं। हेमन्त कुमार सिंह (जिला विकास अधिकारी) रवीन्द्र वीर सिंह (डी.सी. मनरेगा) नमिता शरण (जिला पंचायत राज अधिकारी) विद्या देवी (जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी) सरिता सिंह (डी.सी. एन.आर.एल.एम.) आपको बताते चले जिलाधिकारी का संदेश सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को एक बेहतर वातावरण मिलना चाहिए। अव्यवस्था और गंदगी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें