पन्नूगंज में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया सफल अनावरण

पन्नूगंज पुलिस की कार्यवाही में हत्या कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पन्नूगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़ बाजार में दिनांक 27/28.01.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला कर मानसिक से विक्षिप्त व्यक्ति मंगरू पुत्र अज्ञात, उम्र लगभग 35 वर्ष, की हत्या की गई थी, जो कस्बा रामगढ़ में भीख मांगकर जीवनयापन करता था तथा प्रायः सड़क किनारे सो जाता था। उक्त घटना के संबंध में ग्राम चौकीदार रामबली पुत्र गुलाब, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा दाखिल तहरीर के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0–21/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा लगातर चेकिंग व अन्य कार्यवाही की जा रही थी कि दिनांक 10.02.2026 को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर करवनिया नहर मझिगाईं पुलिया के पास से अभियुक्त विकाश कुमार उर्फ विक्की पुत्र सरवन चेरो निवासी ग्राम केवाल थाना कोन जनपद सोनभद्र, हाल पता पचोखर थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर से जैकेट, पैन्ट व जूता तथा शीशा (जिससे मृतक की हत्या की गई थी) को एक झोले से बरामद किया गया।

गोरखपुर में सनसनीखेज सड़क हादसा, पूर्व विधायक के नाम दर्ज फॉर्च्यूनर से युवक की मौत Read More गोरखपुर में सनसनीखेज सड़क हादसा, पूर्व विधायक के नाम दर्ज फॉर्च्यूनर से युवक की मौत

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में 1–2 बार चोरी की घटनाएँ कर चुका है, किन्तु पकड़ा नहीं गया था तथा चोरी कर अपने जेब खर्च का प्रबंध करता था। वह अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ अपने ससुराल ग्राम रइया गोसाई (पन्नूगंज बाजार के समीप) थाना-पन्नूगंज जनपद सोनभद्र में रहता है। 

बीजेपी  ने मनमोहन सिंह को 2004 में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने से रोका था: जयराम रमेश Read More बीजेपी  ने मनमोहन सिंह को 2004 में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने से रोका था: जयराम रमेश

अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 27.01.2026 को वह दिन में रामगढ़ बाजार आया था, जहाँ उसने शहजादा स्कूल, रामगढ़ के पास स्थित दुकान के समीप मृतक मंगरू को भीख में प्राप्त धनराशि गिनकर अपनी जेब में रखते देखा। उसी समय उसके मन में चोरी करने का विचार आया।

आईजीएल में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन सम्पन्न Read More आईजीएल में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन सम्पन्न

दिनांक 27/28.01.2026 की रात्रि में अभियुक्त चोरी करने के उद्देश्य से रामगढ़ बाजार गया। शहजादा स्कूल के पास पहुँचने पर उसने देखा कि मंगरू कम्बल ओढ़कर सोया हुआ है। अभियुक्त ने उसकी जेब से पैसे निकालने का प्रयास किया, तभी मंगरू जाग गया और अभियुक्त का हाथ पकड़ लिया तथा विरोध करने लगा। उसी समय किसी वाहन के आने का आभास होने पर मुझको पकड़े जाने का भय हुआ। इस पर मैंने अपनी पहनी हुई पैंट से एक शीशा (काँच का टुकड़ा) निकालकर मंगरू के गले पर वार कर दिया, जिससे उसके गले से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। अभियुक्त ने शीशे पर लगा खून मृतक के जैकेट में पोंछ दिया और वहाँ से भाग गया।

बरामदगी का विवरण क्रमश:-

1. 01 अदद रक्त रंजित काले रंग का शीशा/काँच का टुकड़ा (आलाकतल)  ,  01 अदद प्लास्टिक का झोला,  01 जोड़ी प्लास्टिक का जूता , 01 मैरून रंग का जैकेट ,  01 काले रंग की पैंट , (सभी पर रक्त के धब्बे लगे हुए थे।)

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, हे0का0 सुशील सिंह , का0 ओम प्रकाश यादव , का0 दीपक गिरी , म0का0 ममता यादव शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें