राजनीति
बदलते भारत की वैश्विक धाक, मोदी-ट्रंप व्यापार समझौता : रंजन चौधरी
नई तकनीक और स्टार्टअप्स के लिए ग्लोबल मार्केट के द्वार खुलेंगे
हजारीबाग, झारखंड:- हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुआ यह ऐतिहासिक व्यापार समझौता केवल व्यापार नहीं, बल्कि दुनिया का भारत पर बढ़ते भरोसे की जीत है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि एक युवा नागरिक के रूप में यह देखना गर्व की बात है कि कैसे हमारा देश अब वैश्विक नीतियों का अनुगामी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता बन रहा है। इस समझौते से नवाचार, नई तकनीक और स्टार्टअप्स के लिए ग्लोबल मार्केट के द्वार खुलेंगे, जिससे देश के युवाओं के लिए रोजगार और तरक्की के अनंत अवसर पैदा होंगे।

Comments