राजनीति
लखनऊ सीवर चोक और गंदगी से त्रस्त ब्रह्म नगर के लोग, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है।
लखनऊ।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है। बावजूद इसके नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
मोहल्ले के निवासी अवधेश, सुनील श्रीवास्तव, विद्यानंद मिश्रा और ऋतिक मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कई बार पार्षद संध्या मिश्रा और नगर निगम अधिकारियों को लिखित शिकायत पत्र सौंपे, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। हर बार सिर्फ आश्वासन दिया गया, पर जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ।
Read More खड्डा : आवास पर दबंगों की दखलअंदाजी का आरोप, पीड़ित महिला ने आवेदन पत्र दिखाकर लगाई न्याय की गुहारवहीं स्थानीय निवासी पीयूष तिवारी ने बताया कि वार्ड के पूर्व पार्षद गिरीश मिश्रा के प्रयास से पहले नगर आयुक्त गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारियों द्वारा वार्ड का निरीक्षण कराया गया था, लेकिन ब्रह्म नगर मोहल्ले में न तो कोई सफाई कराई गई और न ही दोबारा निरीक्षण हुआ। इससे साफ है कि इस क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की जा रही है।
मोहल्ले में जगह-जगह कूड़े के ढेर, जाम नालियां और बदबूदार पानी लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
स्थानीय निवासियों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और सीवर की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
मोहल्लेवासियों ने नगर आयुक्त और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द ब्रह्म नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, चोक सीवरों की मरम्मत कराई जाए और नियमित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

Comments