अनपरा इं. एस.पी. यादव को महाप्रबंधक पद पर प्रोन्नति जे.ई. संगठन ने जताया हर्ष

पदोन्नति न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि इससे पूरे इंजीनियरिंग संवर्ग का मान बढ़ाया है।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

अनपरा/ सोनभद्र-

 अनपरा तापीय परियोजना में कार्यरत इं. एस.पी. यादव को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा महाप्रबंधक (General Manager) के पद पर प्रोन्नत किए जाने पर परियोजना परिसर में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर जूनियर इंजीनियर्स (जे.ई.) संगठन के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने इं. एस.पी. यादव के अब तक के कार्यकाल और उनके योगदान की चर्चा की।

पदाधिकारियों ने कहा कि श्री यादव की कार्यशैली, तकनीकी विशेषज्ञता और निगम के प्रति उनकी निष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक है। संगठन ने विश्वास जताया कि महाप्रबंधक के रूप में उनका अनुभव निगम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध होगा। जे.ई. संगठन ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आजादी के 78 साल बीत जाने के बावजूद भी बस्ती जिले के परशुरामपुर ब्लाक का गांव नागपुर कुंवर विकास के लिए आंसू बहा रहा Read More आजादी के 78 साल बीत जाने के बावजूद भी बस्ती जिले के परशुरामपुर ब्लाक का गांव नागपुर कुंवर विकास के लिए आंसू बहा रहा

संगठन के सदस्यों का मानना है कि उनकी यह पदोन्नति न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि इससे पूरे इंजीनियरिंग संवर्ग का मान बढ़ा है। इस अवसर पर जे.ई. संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे।ई. धर्मेंद्र यादव (शाखाध्यक्ष) इं. आवेश यादव (शाखा सचिव) अन्य सदस्य इं. मनोज पाल, इं. विष्णु देव झा, इं. अजहरुद्दीन, इं. अमित मौर्य, इं. मोहित यादव एवं इं. अमित कुमार सहित अन्य सम्मानित अभियंता उपस्थित रहे।

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के  मुद्दे पर वकीलों का स्वर हुआ मुखर, हुई तेज नारेबाजी  Read More अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के  मुद्दे पर वकीलों का स्वर हुआ मुखर, हुई तेज नारेबाजी 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार