कुशीनगर : खड्डा में वोट कटौती के विरोध में होगा सपा का प्रदर्शन
मंगलवार को एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
खड्डा, कुशीनगर। विधानसभा खड्डा में फॉर्म–7 के ज़रिए मतदाताओं के नाम काटे जाने की कथित साजिश के विरोध में समाजवादी पार्टी मंगलवार को जोरदार विरोध दर्ज कराएगी। सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सुबह 10 बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
सपा नेताओं का आरोप है कि भाजपा वोट काटने की साजिश के तहत फॉर्म–7 का दुरुपयोग कर रही है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। पार्टी ने इसे जनविरोधी कदम बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सभी नेतागण व कार्यकर्तागणों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।


Comments