नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पूर्व महापौर के सोशल मीडिया पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया था।
स्वतंत्र प्रभात,
ब्यूरो प्रयागराज
यह कार्रवाई प्रयागराज की पूर्व महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री अभिलाषा गुप्ता नन्दी के सोशल मीडिया पेज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस मामले में पूर्व महापौर की मीडिया सलाहकार पूनम अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर देकर संबंधित युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
तहरीर में बताया गया कि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी एक कर्मठ, परिश्रमी और समर्पित जनसेवक के रूप में जानी जाती हैं। उनकी सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। वर्तमान में उनके फेसबुक पेज पर लगभग 3 लाख 57 हजार फॉलोअर्स जुड़े हुए हैं, जबकि इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी लाखों की संख्या में फॉलोअर्स मौजूद हैं।
शिकायत के अनुसार, बीते दो-तीन दिनों से “शैलेश श्रीवास्तव” नामक फेसबुक आईडी से उनके विभिन्न पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अत्यंत आपत्तिजनक और भय पैदा करने वाली टिप्पणियां की जा रही थीं। टिप्पणी में कथित रूप से मंत्री नन्दी को लेकर आपत्तिजनक भाषा और धमकी का प्रयोग किया गया, जिससे मानसिक आघात पहुंचा है। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2010 में मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर आरडीएक्स रिमोट बम से प्राणघातक हमला हो चुका है, जिसमें एक वरिष्ठ पत्रकार और एक सिविल गनर की मृत्यु हुई थी।
उस प्रकरण का ट्रायल इस समय अंतिम चरण में है। ऐसे संवेदनशील समय में की गई इस तरह की टिप्पणियों को गहरी साजिश का हिस्सा मानते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Comments