कोन पुलिस ने किया अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार,भेजा न्यायालय

कोन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में गो तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  कोन पुलिस द्वारा दिनांक 07.02.2026 को अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित कुल 03 अभियुक्तों को 08 गोवंश के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को जंगल के रास्ते पैदल गोवंशों को ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे इन गोवंशों को मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र एवं ओबरा क्षेत्र से औने-पौने दामों पर खरीदकर, वध हेतु पश्चिम बंगाल भेजते थे तथा वहाँ उँचे दामों पर विक्रय करते थे।

छितौनी इंटर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘सृजन’ का भव्य विमोचन Read More छितौनी इंटर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘सृजन’ का भव्य विमोचन

इस सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0 23/26, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें मा. न्यायालय भेजा गया।

अदालत का फैसला दुष्कर्म के दोषी जगनारायण खरवार को  कठोर उम्रकैद , एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद Read More अदालत का फैसला दुष्कर्म के दोषी जगनारायण खरवार को कठोर उम्रकैद , एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश:धर्मेन्द्र यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी – परती, थाना केतार, जनपद गढ़वा (झारखण्ड) उम्र – करीब 26 वर्ष, सियाराम चेरो पुत्र शिवमूरत चेरो निवासी – पड़रछ, थाना कोन, जनपद सोनभद्र उम्र – करीब 32 वर्ष, इरशाद हुसैन पुत्र मुबारक हुसैन निवासी – अकबरपुर (रोहतास), थाना रोहतास, जनपद रोहतास उम्र – करीब 38 वर्ष। अभियुक्तों के कब्जे से  08 अदद गोवंश, 03 अदद मोबाइल फोन, 900 रुपये नकद किया बरामद। 

खड्डा :  आवास पर दबंगों की दखलअंदाजी का आरोप, पीड़ित महिला ने आवेदन पत्र दिखाकर लगाई न्याय की गुहार Read More खड्डा :  आवास पर दबंगों की दखलअंदाजी का आरोप, पीड़ित महिला ने आवेदन पत्र दिखाकर लगाई न्याय की गुहार

क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की बाइट

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्र0नि0  कोन सहित चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार