ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण में उजड़ रहे संविदाकर्मियों सहित अन्य लोगों की समस्याओं को लेकर इं० पंकज गौतम ने तहसील दिवस पर सौंपा ज्ञापन

गरीब झुग्गी झोपड़ी , सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय -इं. पंकज गौतम

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण के तहत परिसर क्षेत्र में 35 से 40 वर्षों से निवास कर रहे गरीब जन मानस को बेघर करने हेतु पुन: चल रही प्रक्रिया में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री इं० पंकज गौतम द्वारा गरीब जनता के साथ तहसील दिवस पर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी बात रखी गई । जिसमें परियोजना क्षेत्र में निवास कर रहे संविदा सफाई कर्मी, नगर पंचायत कर्मी एवं झुग्गी झोपड़ी में निवास कर रही गरीब जनता थी।

IMG-20260208-WA0003

बकाया मानदेय और नियमितीकरण को लेकर हर्रैया के मनरेगा कर्मचारियों ने फूंका बिगुल, 16 अप्रैल से हड़ताल शुरू Read More बकाया मानदेय और नियमितीकरण को लेकर हर्रैया के मनरेगा कर्मचारियों ने फूंका बिगुल, 16 अप्रैल से हड़ताल शुरू

इं० पंकज गौतम का कहना रहा की गरीब जनता यहां लगभग 35 से 40 वर्षों से निवास कर रही है एवं इस विस्तारीकरण प्रक्रिया में विस्थापित इन सभी को लगभग 2 वर्ष पूर्व सभी जनता को लिखित आश्वासन भी दिया गया। सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य आवास योजना के तहत स्थाई बसाया भी जाएगा तथा इस प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक जनमानस की पात्रता की जांच भी हुई परंतु सरकार की मनसा को ताक पर रखकर पुनः इन्हें उजाड़ने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पीएम, सीएम व डीएम को सौंपा ज्ञापन Read More ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पीएम, सीएम व डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने वाले आरोपी को ओबरा पुलिस ने किया  गिरफ्तार Read More सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने वाले आरोपी को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबकि इनकी दो-तीन पीढ़ियां यहां पर निरंतर किसी ने किसी माध्यम से परियोजना से जुड़कर न्यूनतम मजदूरी से भी कम मजदूरी (4000₹ से 10000 ₹) पर रहकर झुग्गी झोपड़ी लगाकर परियोजना एवं परियोजना से जुड़े लोगों की निरंतर सेवा करते रहे तथा आज स्थिति यह है कि इन सभी की मजदूरी भी न्यूनतम से भी कम है जिससे यह अपने परिवार का भरण पोषण, बच्चों की शिक्षा भी किसी तरह कर पा रहे हैं और अब स्थिति यह आ गई है कि बेघर होने पर परिवार एवं बच्चों समेत यहां के जनमानस सड़क के किनारे रहने को मजबूर होंगे। गरीब जनमानस का कहना है कि अब जल्द ही गरीब जनता एकत्रित होकर पूरे परिवार के साथ लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा रखेंगे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार