सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई लोढ़ी टोल प्लाजा मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वांछितों की तलाश तेज

सोनभद्र पुलिस की तत्परता से दो आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो  रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट और हंगामे के मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा। घटना बीते रविवार 1 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 3:10 बजे की है।

वादी आरती पाण्डेय अपने परिवार के साथ निजी वाहन से रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रही थीं। लोढ़ी टोल प्लाजा की लेन संख्या-03 में तकनीकी कारणों से कुछ वाहन रुक गए थे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। देरी को लेकर हुई कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और टोल कर्मियों ने अधिवक्ता पक्ष के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0-87/2026 पंजीकृत किया गया है।

रामनवमी पर  निकला भब्य शोभायात्रा, लगे जय श्री राम के जयकारे Read More रामनवमी पर निकला भब्य शोभायात्रा, लगे जय श्री राम के जयकारे

पुलिस ने नए कानूनों के तहत निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया है धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(3), और महिला संबंधी अपराध की धारा 74। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घटना में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को दबोच लिया है। रामजी तिवारी निवासी जनपद हमीरपुर। सर्वेश यादव निवासी जनपद अम्बेडकर नगर। घटना में शामिल 7-8 अन्य अज्ञात टोल कर्मियों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

सोनभद्र की बड़ी खबर  IGRS शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय Read More सोनभद्र की बड़ी खबर IGRS शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय

क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा की बाईट

खतरनाक रास्तों से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे Read More खतरनाक रास्तों से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

इस त्वरित सफलता के पीछे क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव और लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव की प्रमुख भूमिका रही।सोनभद्र पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। संयम बनाए रखें और पुलिस को सूचित करें। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें