आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर की अध्यक्षता में 20 फरवरी को पेंशन अदालत का आयोजन

पेंशन अदालत में वाद दाखिल करने की अंतिम तिथि 09.02.2026

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह ने अवगत कराया है कि आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर की अध्यक्षता में दिनांक 20.02.2026 को उनके कार्यालय सभागार में अपराह्न 02ः00 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया गया है। विन्ध्याचल मण्डल के सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के पेंशन सम्बन्धी समस्याओं का निवारण इस अदालत में किया जाना है।

उक्त अदालत में निम्न मामले सुने जायेगें- राजकीय कार्यालयों से सेवानिवृत्त कर्मियों के ऐसे मामले, जिनकी पेंशन / ग्रेच्युटी स्वीकृत न हुई हो, पेंशन के त्रुटिपूर्ण निर्धारण के विरूद्ध पेंशनर द्वारा दिये गये प्रत्यावेदन पर विचार, सेवानिवृत्त के उपरान्त यदि वेतन आदि का पुनरीक्षण किया गया है, तो तद्नुसार पेंशन पुनरीक्षण के मामले ऐसे प्रकरण जिनके निस्तारण में प्रशासनिक विभाग और पेंशन विभाग में मतभेद हो, तथा ऐसे प्रकरण जो न्यायालय में लम्बित हो परन्तु पेंशनर उसे अदालत से बाहर निस्तारित कराने के इच्छुक हो तथा ऐसे पेंशनरों के प्रकरण जो मा. उच्च न्यायालय में लम्बित है, प्रकरण लम्बित रहने की स्थिति में उन पर विचार नही किया जा सकता।

पुलिस-जन सहयोग की मिसाल: जटहां थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ होली पर्व Read More पुलिस-जन सहयोग की मिसाल: जटहां थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ होली पर्व

पेंशनरों की अन्य शिकायतों के संबंध में पेंशन अदालत में वाद दाखित करने हेतु आवेदन-पत्र का प्रारूप विन्ध्याचल मण्डल के जिला कोषागारों में उपलब्ध है। उक्त आवेदन पत्र तीन प्रतियों में भरकर सम्बन्धित जनपद के मुख्य / वरिष्ठ कोषाधिकारियों के कार्यालय में दिनांक-09.02.2026 के अपराह्न 03ः00 बजे तक उपलब्ध करा दें। अपूर्ण आवेदन पत्रों एंव अन्तिम तिथि के पश्चात् आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।

गरीब बच्चों को होली के शुभ अवसर पर उपहार वितरण किया गया  Read More गरीब बच्चों को होली के शुभ अवसर पर उपहार वितरण किया गया 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार