सी.एम. डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शासन की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों की प्रगति को सी.एम. डैशबोर्ड के माध्यम से परखा गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत और तय समय सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी।

स्वयं सहायता समूहों के खाते खोलने और ऋण उपलब्ध कराने की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डीएमएम और बीएमएम को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिक्षण संस्थानों से छात्रों के फॉर्म तत्काल अग्रसारित कराएं ताकि समय पर छात्रवृत्ति मिल सके। उपायुक्त उद्योग और एल.डी.एम. को पत्रावलियों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया।

गोरखपुर :खजनी में जमीन हड़पने की सनसनीखेज साजिश! विधवा महिला भानमती को मिल रही मौत की धमकियां, Read More गोरखपुर :खजनी में जमीन हड़पने की सनसनीखेज साजिश! विधवा महिला भानमती को मिल रही मौत की धमकियां,

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारियों के निस्तारण पर असंतुष्ट फीडबैक मिलेगा उनके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी। बैठक के अंत में डीएम ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सिद्धार्थनगर जिले के 25 गांवों में वाइब्रेंट विलेज के तहत विकास होगा Read More सिद्धार्थनगर जिले के 25 गांवों में वाइब्रेंट विलेज के तहत विकास होगा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें