कड़ी मेहनत ,निरंतर अभ्यास और सही मार्ग दर्शन का परिणाम :जतिन प्रकाश

Sultanpur Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

IMG-20260207-WA0048

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जतिन प्रकाश श्रीवास्तव ने इतिहास विषय में पहले प्रयास में ही जेआरएफ क्वालिफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है । जतिन ने कुल 300 अंकों में 208 अंक प्राप्त कर 99.397 पर्सेंटाइल हासिल किया है । जो एक असाधारण उपलब्धि है । इस परीक्षा के माध्यम से जतिन को जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए योग्य घोषित किया गया है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा उत्तीर्ण करना शोध और अकादमिक करियर में एक बड़ी उपलब्धि है । जतिन प्रकाश ने बताया कि कड़ी मेहनत निरंतर अभ्यास और सही मार्ग दर्शन का परिणाम है। 

जतिन प्रकाश की प्राथमिक शिक्षा लम्भुआ, बीएचएस इलाहाबाद (प्रयागराज ) से उच्च प्राथमिक , मैट्रिक व इण्टर मीडिएट की परीक्षा लखनऊ के सीएमएस से प्राप्त की । स्नातक बीटेक सिविल से परास्नातक इतिहास से हासिल की है। जतिन प्रकाश नगर पंचायत लम्भुआ के रामनगर के निवासी रहे स्व. ओम प्रकाश श्रीवास्तव के सुपुत्र है । उनकी इस उपलब्धि पर परिजन , गुरुजन व शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।

कानपुर सागर हाइवे पर स्थित घाटमपुर में पिक-अप ने बाइक सवार को मारी टक्कर Read More कानपुर सागर हाइवे पर स्थित घाटमपुर में पिक-अप ने बाइक सवार को मारी टक्कर

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें