भाजपा नेता हिंदेश सिंह, एवं उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने राजपूत राइस मिल एवं रामकुमार स्मारक महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक

एसआईआर को लेकर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक, निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम तिथियॉ की गयी संशोधित के बारे में दी जानकारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। भाजपा नेता हिंदेश सिंह एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमेठी गिरीश चंद्र शुक्ला ने SIR को लेकर राजपूत राइस मिल में वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र विजय सिंह, सेक्टर संयोजक अशोक शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह एवं मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वही रामकुमार स्मारक महाविद्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उंजेरे शुक्ला, सेक्टर संयोजक विनय चौरसिया व अन्य नेताओं के साथ बैठक की तथा कहा कि  अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के पूर्व घोषित कार्यक्रम को संशोधित करते हुए कार्यक्रम की तिथियां घोषित की गयी है।
 
इस क्रम में उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियॉ दर्ज करने की अवधि 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक व सूचना चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निस्तारण अवधि 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक एवं स्वास्थ्य मापदंडों की जांच अवधि 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) तक तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अवधि 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया जायेगा।
 
उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं हेतु प्रारूप-6, घोषणा पत्र के साथ, अपमार्जन के लिए प्रारूप-7, किसी प्रविष्टि में त्रुटि, पता बदलवाने एवं डुप्लीकेट वोटर कार्ड हेतु प्रारूप-8, (घोषणा पत्र (अनुलग्नक-4) के साथ भरकर अपना आवेदन 06 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन के माध्यम से सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा सम्बन्धित भाग संख्या के बीएलओ को अपना आवेदन जमा करना होगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व जनमानस से अपील किया है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें और अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें