निघासन तहसील में करीब 6 माह से तहसीलदार का पद खाली

प्रशासनिक कार्य प्रभावित, लोगों ने जताई नाराजगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

निघासन खीरी। तहसील में पिछले करीब छह माह से तहसीलदार का पद रिक्त होने के कारण प्रशासनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। तहसील से जुड़े जरूरी कामों के लिए क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ही काम के लिए लोगों को कई-कई दिनों तक तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
 
जानकारी के अनुसार, निघासन के पूर्व तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा का स्थानांतरण हो गया था। उनके स्थानांतरण के बाद से अब तक तहसीलदार की स्थायी तैनाती नहीं हो सकी है। इससे राजस्व संबंधी कार्य, दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र, भूमि विवाद जैसे मामलों का निस्तारण प्रभावित हो रहा है।
 
वर्तमान में नायब तहसीलदार के भरोसे किसी तरह कामकाज चलाया जा रहा है। किसी अतिरिक्त तहसील के तहसीलदार को अतिरिक्त प्रभार भी नही दिया गया। तहसीलदार कार्यालय लगभग निष्क्रिय स्थिति में है। इस संबंध में जब एसडीएम प्रशासन राजीव निगम से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि तहसीलदार की तैनाती शासन स्तर से की जाती है और सरकार जब निर्णय लेगी, तब नियुक्ति होगी।
 
तहसील क्षेत्र के लोगों और अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसीलदार की अनुपस्थिति से आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र तहसीलदार की तैनाती की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनसमस्याएं और बढ़ेंगी।
 
फिलहाल,करीब छह माह बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें