8 साल में 847 जजों की नियुक्ति, सिर्फ 4 % SC, कानून मंत्री ने SC/OBC और अल्पसंख्यक जजों को लेकर दी जानकारी

इस अवधि में 130 महिला जज नियुक्त हुईं. सुप्रीम कोर्ट में 1 पद खाली है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि 2018 से 2026 के बीच हाई कोर्ट में नियुक्त 847 जजों में सिर्फ 4% SC, 17 ST, लगभग 12% OBC और 46 अल्पसंख्यक वर्ग से हैं. इस अवधि में 130 महिला जज नियुक्त हुईं. सुप्रीम कोर्ट में 1 पद खाली हैजबकि हाई कोर्ट्स में 308 पद रिक्त हैं.

देशभर के उच्च न्यायालयों में सामाजिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में महत्वपूर्ण आंकड़े पेश किए. RJD सांसद मनोज झा के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि 2018 से 23 जनवरी 2026 के बीच हाई कोर्ट्स में कुल 847 जजों की नियुक्ति हुई. लेकिन इनमें सामाजिक न्याय से जुड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व बेहद कम रहा है.

8 साल का डेटा: कितने जज किस वर्ग से आए?

कानून मंत्री के मुताबिक 847 जजों में 33 SC (करीब 4%),17 ST,104 OBC (करीब 12%),46 अल्पसंख्यक वर्ग से,130 महिलाएंये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि उच्च न्यायालयों में SC/ST और OBC वर्ग का प्रतिनिधित्व बेहद सीमित हैजबकि न्यायपालिका में विविधता बढ़ाने पर लगातार बहस होती रही है.

#UGC यूजीसी के नए नियम के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन Read More #UGC यूजीसी के नए नियम के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन

अपने लिखित बयान में मेघवाल ने कहा, 'हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 224 के तहत होती है. इन प्रावधानों में जाति आधारित आरक्षण का कोई उल्लेख नहीं है. इसी वजह से केंद्र के पास जाति आधारित प्रतिनिधित्व के कैटेगरी-वाइज आंकड़े औपचारिक रूप से मेंटेन नहीं किए जाते.'उन्होंने यह भी बताया कि 2018 के बाद से ही जजों के लिए सामाजिक पृष्ठभूमि विवरण देना अनिवार्य किया गयाजिसके आधार पर यह आंकड़ा जुटाया जा सकता है.

घटिया दर्जे का हो रहा इंटरलॉकिंग रास्ते का निर्माण Read More घटिया दर्जे का हो रहा इंटरलॉकिंग रास्ते का निर्माण

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जजों के पदों की स्थिति (27 जनवरी 2026)

Rule Change: कल से बदल जाएंगे ये नियम, जानें क्या पड़ेगा असर Read More Rule Change: कल से बदल जाएंगे ये नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

सुप्रीम कोर्ट: सिर्फ 1 पद खाली

हाई कोर्ट्स:1122 स्वीकृत पद,814 कार्यरत जज,308 पद खाली

कानून मंत्रालय के अनुसारलंबित मामलों को देखते हुए रिक्तियों को तेजी से भरना जरूरी है और इस दिशा में कोशिशें जारी हैं.।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें