अपहरण या साजिश जिले में गायब हो रहे दरोगा सहित दो युवक खोजने में खाली हाथ दिख रही है बस्ती पुलिस  हर एंगल से कर रही जांच

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है किक्या सोनू चौधरी का अपहरण हुआ है?या फिर यह किसी सोची-समझी साजिश

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बस्ती में रहस्यमयी गुमशुदगी! बिजलपुर का सोनू चौधरी नहर किनारे गाड़ी छोड़ हुआ लापता
 
 
 
बस्ती।
 
बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र से एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। बिजलपुर निवासी सोनू चौधरी कल शाम से लापता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक की गाड़ी नसीबगंज नहर के पास लावारिस हालत में मिली, लेकिन सोनू चौधरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
 
सूचना मिलते ही रूधौली पुलिस मौके पर पहुंची और नहर क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और पारिवारिक जानकारी के आधार पर हर पहलू की जांच कर रही है।
 
अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है किक्या सोनू चौधरी का अपहरण हुआ है?या फिर यह किसी सोची-समझी साजिश का हिस्साया मामला इससे भी ज्यादा गंभीर है? फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है और जांच जारी है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें