पति ने चलती कार से गर्भवती पत्नी को हाईवे पर फेंका, यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्राथमिक उपचार के बाद मधुरिया पुलिस चौकी पर पीड़िता का बयान दर्ज किया गया।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश):


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 19 वर्षीय गर्भवती युवती को उसके पति और उसके दोस्त ने चलती कार से हाईवे पर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता मूल रूप से कोलकाता के बारासोता इलाके की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले ऑर्केस्ट्रा में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात तुर्कपट्टी के छहूं गांव निवासी अमजद अली से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और बाद में उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। वे कोलकाता में साथ रह रहे थे। युवती वर्तमान में गर्भवती थी।

गर्भपात के लिए बनाया दबाव

पुलिस के अनुसार, दोनों कोलकाता से ट्रेन के माध्यम से देवरिया पहुंचे। वहां से अमजद ने अपने दोस्त सद्दाम की कार मंगवाई और गांव की ओर रवाना हुए। रास्ते में मधुरिया इंटर कॉलेज के पास नेशनल हाईवे पर अमजद ने युवती पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। युवती के इनकार करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी।

दुकान पर गैस सिलेंडर लीक लगी आग मची अफरा-तफरी Read More दुकान पर गैस सिलेंडर लीक लगी आग मची अफरा-तफरी

विरोध करने पर अमजद और कार चालक सद्दाम ने मिलकर युवती को चलती कार से धक्का दे दिया।

सहजनवां थाने में दरोगा की दबंगई, बोले– “मेरी मर्जी से चलता है कानून” Read More सहजनवां थाने में दरोगा की दबंगई, बोले– “मेरी मर्जी से चलता है कानून”

गंभीर रूप से घायल हुई युवती

हाईवे पर गिरने से युवती के सिर में गंभीर चोट आई और वह बुरी तरह घायल हो गई। कुछ राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने युवती को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

विकास खंड हरैया मे टीए रघुनाथ पटेल व सचिव राम जस चौधरी ने ग्राम प्रधान क्रान्ती देवी के खिलाफ खोला मोर्चा Read More विकास खंड हरैया मे टीए रघुनाथ पटेल व सचिव राम जस चौधरी ने ग्राम प्रधान क्रान्ती देवी के खिलाफ खोला मोर्चा

प्राथमिक उपचार के बाद मधुरिया पुलिस चौकी पर पीड़िता का बयान दर्ज किया गया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल नंबर ट्रेसिंग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अमजद अली और सद्दाम को हिरासत में ले लिया।

सीओ सदर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर हत्या के प्रयास, महिला उत्पीड़न और क्रूरता सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कर रही आगे की जांच

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें