भदपुरा क्षेत्र पंचायत की बैठक में पहुंचे विधायक एक करोड़ से अधिक के प्रस्ताव पारित 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ विकासखंड भदपुरा की क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर एमपी आर्य पहुंचे बैठक में एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक का शुभारंभ यहां की ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार की अध्यक्षता में 12:20 पर प्रारंभ हुई बैठक के प्रारंभ में गत बैठक की कार्यवाही को सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत यादव ने पड़ कर सुनाया।
 
 इसको बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने धुनी मत से पारित कर दिया इसके बाद बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई कृषि विभाग की तरफ से भानु प्रताप ने कृषि से संबंधित जानकारी बैठक में उपस्थित सदस्य गणों को दी यहीं पर मनरेगा से संबंधित एपीओ सुमित कुमार विस्तार पूर्वक जानकारी दी और बताया गया अब इस योजना का नाम बदलकर जी राम जी कर दिया गया है इसमें कार्य करने के लिए दो महीने रोक रहेगी बाकी 10 महीने कार्य किया जा सकेगा ।
 
यहीं पर बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर कंचन गंगवार ने विभाग से संबंधित जानकारी देते हुए बताया तभी क्षेत्र पंचायत सदस्य यज्ञदेव मैं सवाल खड़ा कर दिया और कहा मोहम्मदपुर के केंद्र को एक माह का खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हुआ है इस पर उन्होंने तंज करते हुए कहा कार्य कतरी से कहें भाई अपना रजिस्टर लेकर आए और हमारे रजिस्टर से मिलान करें तभी स्पष्ट हो जाएगा ।
 
सहकारिता विभाग के अपर मुख्य अधिकारी ने सभी गोदाम पर खाद होने की जानकारी दी इस पर प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार ने सोसाइटियों पर हो रही धांधली का मामला उठाया जिसमें किसानों द्वारा एक बोरा उड़िया लेने के बाद उनके नाम से कई कई बोरा यूरिया काट दी गई जिसके कारण उन्हें अब संकट का सामना झेलना पड़ रहा है और वह खाद नहीं दुकानदारों को बेच दी जाती है इस पर उन्होंने जांच करने का आश्वासन दिया क्यों लड़िया के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद मूगीश स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की साथ ही उन्होंने बताया।
 
 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को स्कूल में टीमों के द्वारा जाकर दवाई खिलाई जाएगी इस पर विधायक डॉक्टर आर्य सभी को अवगत कराया यह दवाई सभी लोग खाएं इससे अन्य कोई बीमारियों के भी खतरे नहीं रहते हैं फाइलेरिया हाथी पांव जैसी बीमारियां इस दवा के खाने से उत्पन्न नहीं होगी और इसके खाने से कोई भी स्वास्थ्य को नुकसान भी नहीं होगा पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने पशुपालन विभाग से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई जिस पर कई बिंदुओं पर चर्चा होती रही सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण द्वारा गरीब कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या योजना के तहत विभाग करने पर₹100000 की धनराशि शासन से प्राप्त होने की जानकारी दी गई जिसमें ₹60000 कन्या के खाते में एवं₹25000 के उपहार₹15000 भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं में व्यय किए जाने की जानकारी दी।
 
ऐसा ई आर में बेस्ट होने के कारण पूर्ति निरीक्षक एवं खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित नहींहुए 3 घंटे तक चली इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एक करोड़ से अधिक धनराशि के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित किए गए बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार ने की और संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत यादव ने किया।
 
 यहां पर उपस्थित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार विधायक डॉक्टर एमपी आर्य खंड विकास अधिकारी रमाशंकर पटेल भाजपा सुंदरी मंडल अध्यक्ष ठाकुर जयदीप सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार प्रधान बलराम सिंह त्रिवेंद्र कुमार गंगाराम मोहम्मद रफी अहमद वेदपाल सिंह कनौजिया रामचंद्र गंगवार सत्यपाल कश्यप लालाराम कश्यप समेत भारी संख्या में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गण उपस्थित थे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें