राजनीति
भारत
डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर, उसका बाजार कस्बा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का शुक्रवार को जिलाधिकारी ne औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कम्प्यूटर लैब व अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण कार्य को देखा गया। निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पाये जाने पर अवर अभियन्ता को निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विद्यालय में कुछ बच्चे निर्धारित ड्रेस में नहीं थे बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति निर्धारित ड्रेस में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध करायें। विद्यालय में नये कम्प्यूटर लगे है, जो चालू नही कराए गए थे। जिलाधिकारी ने नये कम्प्यूटर को चालू कराने का निर्देश दिया। 160 नामांकन के सापेक्ष 148 छात्र उपस्थित थे।

Comments