शिक्षक प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र का गर्म जोशी से हुआ स्वागत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय,इन्दिरा भवन पर रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में शीर्ष नेतृत्व व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता सांसद प्रमोद तिवारी,उ.प्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय एवं उ.प्र.कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता एवं रामपुर खास की  विधायक आराधना मोना की संस्तुति पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अमित कुमार राय ने तिलक इण्टर मीडिएट कालेज,प्रतापगढ़ के प्रवक्ता काशी नारायण मिश्र को शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के उपरान्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में माला पहनाकर अंग वस्त्रम भेंट कर लड्डू खिलाकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया गया।
 
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि "संगठन सृजन अभियान" के माध्यम से चुनिन्दा लोगों को कांग्रेस के फ्रंटल,विभाग एवं प्रकोष्ठ में जगह मिल रही है।आज राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी एवम उ.प्र. कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना ने नवनियुक्त शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र से फ़ोन से वार्ता करके बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।नव नियुक्त शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश व उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा।जिला अध्यक्ष के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
 
जल्द से जल्द कमेटी गठित कर शीर्ष नेतृत्व को भेजकर संस्तुति कराकर जनहित में शिक्षको की भूमिका के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करूंगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मीरा देवी गौतम, नगर अध्यक्ष मो.इस्तियाक, जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्र, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वासिम,अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ.दीपक शुक्ल, रहमान नेता, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा,जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी, सुधीर तिवारी, राम धन यादव,राजू खान, जिला सचिव फतेह बहादुर सिंह,जिला सचिव सुधांशु शुक्ल, जिला सचिव आशिक अली,जिला सचिव मो. दिलशाद, जमाल, राम मनोहर, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें