राजनीति
भारत
साइबर ठगी के खिलाफ अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ट्रेडिंग के नाम पर ठगे गए हजारों रुपये वापस कराए
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। साइबर अपराधियों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का अभियान रंग ला रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना अनपरा की साइबर टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुई बड़ी ठगी के मामले में पीड़ित की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है।
मामला अनपरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेहता का है, जहाँ निवासी राजा कुमार पाल के साथ 08 सितंबर 2024 को ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मुनाफा कमाने का झांसा देकर 13,73,508/- रुपये की बड़ी साइबर ठगी की गई थी। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलते ही क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा की साइबर टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई कुल धनराशि में से 2,22,481.10/- रुपये को संबंधित बैंक खातों में फ्रीज (होल्ड) करा दिया। बैंकों के साथ लगातार ई-मेल पत्राचार और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद, होल्ड की गई धनराशि में से 5,000/- रुपये की पहली किस्त सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई है।
शेष होल्ड धनराशि (लगभग 2.17 लाख रुपये) को भी पीड़ित के खाते में वापस दिलाने के लिए पुलिस निरंतर बैंकों के संपर्क में है। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित राजा कुमार पाल ने अनपरा पुलिस और साइबर सेल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस सफलता में मुख्य भूमिका निभाने वाली टीम में शामिल रहे।
सत्येन्द्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा)ज्ञहे0का0 आनन्द मोहन बिन्द (साइबर हेल्प डेस्क) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने आमजन को जागरूक करते हुए निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की है। अपना आधार, पैन, बैंक खाता विवरण और विशेषकर OTP किसी अनजान को न दें।अनजान नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें और न ही अनजान QR कोड स्कैन करें।साइबर अपराध होने पर बिना देरी किए 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

Comments