राजनीति
भारत
पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए- डिप्टी सीएम
केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक किया गया
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक किया गया। उपमुख्यमंत्री के साथ सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीधक डा0 अभिषेक महाजन उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित सभीअधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नही होना चाहिए।इस अवसर पर पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Comments