मिशन 2027 बाल श्रम मुक्त बनेगा सोनभद्र, कलेक्ट्रेट में 5 फरवरी को जुटेगी विशेषज्ञों की टीम

वी.वी. गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान नोएडा और श्रम विभाग की अध्यक्षता में बनेगी ठोस कार्ययोजना ,स्टेक होल्डर्स की भूमिका पर होगा मंथन

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

 जनपद को वर्ष 2027 तक बाल श्रम की समस्या से पूर्णतः मुक्त करने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन और श्रम विभाग ने कमर कस ली है। इस बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आगामी 05 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उप श्रमायुक्त (पिपरी) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला की अध्यक्षता वी.वी. गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा एवं श्रम विभाग मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।

कार्यशाला का मुख्य एजेंडा जनपद को अगले एक वर्ष (2027 तक) के भीतर बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु तैयार की गई रणनीतिक कार्य योजना पर विमर्श करना है। केवल बाल श्रम को रोकना ही नहीं, बल्कि रेस्क्यू किए गए बच्चों का उचित पुनर्वासन सुनिश्चित करना भी इस मिशन का अहम हिस्सा है। कार्यशाला में विभिन्न स्टेक होल्डर्स (हितधारकों) को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसमें यह तय किया जाएगा कि बाल श्रम उन्मूलन की प्रक्रिया में शिक्षा, पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय कैसे और बेहतर किया जाए।

हल्की बारिश में ही कीचड़ में तब्दील हुईं खीरी की सड़कें, नगर पंचायत की लापरवाही से जनता बेहाल Read More हल्की बारिश में ही कीचड़ में तब्दील हुईं खीरी की सड़कें, नगर पंचायत की लापरवाही से जनता बेहाल

इस महत्वपूर्ण बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप निम्नलिखित विभागों के प्रतिनिधियों का प्रतिभाग सुनिश्चित किया गया है।श्रम विभाग एवं पुलिस प्रशासन,शिक्षा विभाग (बच्चों के स्कूल नामांकन हेतु), महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक संगठन एवं स्वयंसेवी संस्थाएं।

मरकरी पब्लिक इंटर कॉलेज में भव्य वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध। Read More मरकरी पब्लिक इंटर कॉलेज में भव्य वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें