सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई लोढ़ी टोल प्लाजा मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वांछितों की तलाश तेज

सोनभद्र पुलिस की तत्परता से दो आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो  रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट और हंगामे के मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा। घटना बीते रविवार 1 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 3:10 बजे की है।

वादी आरती पाण्डेय अपने परिवार के साथ निजी वाहन से रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रही थीं। लोढ़ी टोल प्लाजा की लेन संख्या-03 में तकनीकी कारणों से कुछ वाहन रुक गए थे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। देरी को लेकर हुई कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और टोल कर्मियों ने अधिवक्ता पक्ष के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0-87/2026 पंजीकृत किया गया है।

रामनवमी पर रिहंदेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ Read More रामनवमी पर रिहंदेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

पुलिस ने नए कानूनों के तहत निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया है धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(3), और महिला संबंधी अपराध की धारा 74। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घटना में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को दबोच लिया है। रामजी तिवारी निवासी जनपद हमीरपुर। सर्वेश यादव निवासी जनपद अम्बेडकर नगर। घटना में शामिल 7-8 अन्य अज्ञात टोल कर्मियों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

खड्डा : एलपीजी संकट: शास्त्री नगर वार्ड में चूल्हों पर लौटे लोग, बढ़ी परेशानी Read More खड्डा : एलपीजी संकट: शास्त्री नगर वार्ड में चूल्हों पर लौटे लोग, बढ़ी परेशानी

क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा की बाईट

फर्जी निस्तारण करने की कमिश्नर सेकी शिकायत कार्यवाही का आश्वासन  Read More फर्जी निस्तारण करने की कमिश्नर सेकी शिकायत कार्यवाही का आश्वासन 

इस त्वरित सफलता के पीछे क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव और लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव की प्रमुख भूमिका रही।सोनभद्र पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। संयम बनाए रखें और पुलिस को सूचित करें। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें