खड्डा : एलपीजी संकट: शास्त्री नगर वार्ड में चूल्हों पर लौटे लोग, बढ़ी परेशानी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शिव शंभू सिंह

खड्डा,कुशीनगर। एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण नगर पंचायत खड्डा के शास्त्री नगर वार्ड में भी लोगों की रसोई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। गैस सिलेंडर न मिलने की समस्या के चलते अब अधिकांश परिवार पारंपरिक मिट्टी के चूल्हों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

वार्ड के निवासी शांति, सुनील राय, आरती देवी, मोहन प्रकाश और लतीफ ने बताया कि पिछले कुछ समय से गैस की उपलब्धता बेहद कम हो गई है, जिससे रोजमर्रा का खाना बनाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लकड़ी और उपलों से चलने वाले चूल्हे ही एकमात्र विकल्प बचा है। महिलाओं का कहना है कि चूल्हे पर खाना बनाना न केवल समय लेने वाला है, बल्कि धुएं के कारण स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। सुबह से लेकर रात तक भोजन की तैयारी में अधिक मेहनत करनी पड़ रही है, जिससे अन्य घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस आपूर्ति को सुचारु किया जाए, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके और रसोई व्यवस्था सामान्य हो सके।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार