राजनीति
खड्डा : आवास पर दबंगों की दखलअंदाजी का आरोप, पीड़ित महिला ने आवेदन पत्र दिखाकर लगाई न्याय की गुहार
खड्डा (कुशीनगर)। नगर पंचायत खड्डा के वार्ड नंबर 12 की निवासी प्रीत महिला क्रांति देवी पत्नी मुरारी प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास को लेकर जमीन विवाद का मामला सामने लाया है। पीड़िता ने हाथ में प्रार्थना पत्र लेकर प्रशासन से न्याय की मांग की है।
पीड़िता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रार्थना पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कागजात के अनुसार मामले की जांच हेतु एसडीएम खड्डा को निर्देशित किया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पीड़ित महिला न्याय की आस लगाए बैठी है।

Comments