टोल कर्मियों की गुंडागर्दी पर कठोर कारवाई करें जिला प्रशासन -राकेश शरण मिश्र

महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट के दोषी टोल कर्मियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कारवाई हेतु उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

 लोढ़ी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा महिला अधिवक्ता के साथ मार पीट के दोषी टोल कर्मियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कारवाई हेतु संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने मुख्यमंत्री सहित जिला अधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को पत्र लिखा है।

संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष उपकास के प्रांतीय महामंत्री एवं प्रत्याशी बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश राकेश शरण मिश्र ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी करार दिया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस घटना पर दुःख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि केवल जनपद सोनभद्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में स्थित अधिकांश टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा आए दिन अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है और प्रदेश की पुलिस व्यवस्था इस प्रकार घटना पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है।टोल कर्मियों द्वारा आए दिन किया जाने वाला यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है।

लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोपः जांच, कार्रवाई की मांग़  Read More लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोपः जांच, कार्रवाई की मांग़ 

श्री मिश्र ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अपील किया है कि जल्द से जल्द दोषी टोल कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने का कष्ट करें अन्यथा सोनभद्र सहित प्रदेश के अधिवक्ताओं को प्रदेश व्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।

गमगीन माहौल में दफन हुआ दुर्घटना में मृत छात्रों का शव Read More गमगीन माहौल में दफन हुआ दुर्घटना में मृत छात्रों का शव

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार