गोंगपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर संत शिरोमणि रविदास को किया याद

विजयगढ़ दुर्ग पर आयोजित मेला, सामुहिक विवाह के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों पर बनी रणनीति

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) द्वारा रविवार को तेलगुड़वा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि गोंगपा उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार गौतम ने सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया, उसके बाद बारी-बारी से सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यकर्ताओं ने रविदास जी को याद करते हुए उनके मार्ग का अनुशरण करने का संकल्प दुहराया।

मुख्य अतिथि गोंगपा के उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार में शामिल होने के लिए एकजुटता जरूरी है।एससी/एसटी के लोगों के ऊपर आए दिन हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि धरना-प्रदर्शन के माध्यम से ही अब गोंगपा कार्यकर्ताओं की समस्या का निदान होगा।

अध्यक्षता कर रहे गोंगपा के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयगढ़ दुर्ग पर तीन दिवसीय विराट आदिवासी मेले का आयोजन 25 से 27 फरवरी 2026 तक किया गया है। इसमें आदिवासी कन्याओं का सामुहिक विवाह भी होगा। जिसकी तैयारी में अभी से कार्यकर्ता जुट जाएं, ताकि कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो सके। उन्होंने पंचायत चुनाव के मद्देनजर भी कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।

म्योरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,अवैध गांजा व एक डीजायर कार के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार, भेजा न्यायालय Read More म्योरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,अवैध गांजा व एक डीजायर कार के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

इसी प्रकार अन्य वक्तताओं ने भी विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया है। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संगठन सचिव हीरालाल मरपच्ची ने किया।इस मौके पर चन्द्रशेखर साहनी, ज्ञानी सिंह पोया, अयोध्या प्रसाद टेकाम, हीरालाल मरकाम, रामचंद्र टेकाम आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिद्धार्थनगर जिले के 25 गांवों में वाइब्रेंट विलेज के तहत विकास होगा Read More सिद्धार्थनगर जिले के 25 गांवों में वाइब्रेंट विलेज के तहत विकास होगा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार