संत रविदास की जयन्ती का सृजना कुटीर मे हुआ आयोजन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। सृजना साहित्यिक संस्था उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे सन्त शिरोमणि रविदास जयन्ती का आयोजन सृजना कुटीर अजीतनगर मे किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि आडंबर विरोधी एवं छुआछूत विरोधी महासंत रविदास का जीवन समता,बन्धुता व न्याय का द्योतक है।मुख्य अतिथि समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि संत रविदास का जीवन पंथनिरपेक्षता,मानवता व सामाजिक न्याय का परिचायक है।
 
विशिष्ट अतिथि के रूप मे चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने कहा कि संत रविदास की जीवन यात्रा प्रत्येक युग के लिए अनुकरणीय है।विशिष्ट अतिथि ट्रस्टी आनन्द मोहन ओझा ने कहा कि महासंत का जीवन दर्शन हमें विशिष्टता का पथ प्रशस्त करता है।इस अवसर पर साहित्यकार प्रेम कुमार प्रेम,कुंज बिहारी काका श्री,श्रीनाथ सरस, अमरनाथ बेजोड़,राधेश्याम दिवाना राजेश हर्षपुरी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार निलय ने किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें