सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार का किया गया भौतिक निरीक्षण

बन्दियों को विधिक रूप से जागरूक किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। जिला कारागार प्रतापगढ़ का श्रीमती शाम्भवी सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,प्रतापगढ़ द्वारा शनिवार को भौतिक निरीक्षण एवं बन्दियों को विधिक रूप से जागरूक किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी द्वारा अवगत कराया कि इस समय जिला कारागार में 886 बन्दी निरूद्व है। जिसमें 784 विचाराधीन बन्दी है। इसमें महिला 24 तथा 793 पुरूष एवं किशोर बन्दियों की संख्या 47 है।
 
सिद्धदोष बन्दियों की संख्या 92 बतायी गयी जिसमें 24 महिला व 47 पुरुष एवं 01 किशोर बन्दी बन्दी शामिल है। सचिव द्वारा जिला कारागार में स्थित महिला बैरक एवं किशोर बैरक, पाकशाला, जेल अस्पताल, लीगल एड क्लीनिक,एवं वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम सहित जेल परिसर की साफ सफाई, महिला बन्दियों की तलाशी रूम का निरीक्षण किया गया।
 
प्रत्येक बैरिक में मनोरजंन के लिए टीवी लगी है, जो चालू हालत में बतायी गयी। जिला कारागार में 18 वर्ष से कम आयु के निरूद्ध बन्दियों को चिन्हित करने और ऐसे बन्दियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने के संबंध में जेल अधिकारी को निर्देशित किया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि जिन सिद्धदोष बन्दियों की अपील हो गयी है संबंधित रजिस्टर में उनकी अपील संख्या और पूर्ण विवरण अंकित किया जाय।
 
अपील संबंधित रजिस्टर में पूर्ण विवरण अंकित किया जाना सुनिश्चित किया जाय, ऐसे चिन्हित सिद्धदोष बन्दी जो आर्थिक कठिनाई के कारण या अन्य किसी कारण से अपील करने में सक्षम नहीं है, उनकी निःशुल्क अपील कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को अवगत कराया जाय। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों को अपने मुकदमें की पैरवी हेतु निःशुल्क पैनल अधिवक्ता की आवश्यकता है।
 
उनके आवेदन पत्र लिखित रूप में प्राप्त कर जिला विधिक सेवक प्राधिकरण प्रतापगढ़ कार्यालय को उपलब्ध कराया जाय।इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित उप जेलर निखिल, श्रीमती शारदा एवं महावीर यादव चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल डिप्टी अभय प्रताप सिंह, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें