राजनीति
भारत
आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट भाषण का प्रसारण
मुख्य अतिथि आजमगढ़ जिला प्रभारी अशोक सिंह, लालगंज प्रभारी मुराहू राजभर मौजूद रहे
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट भाषण को एल ए डी टीवी के माध्यम से सुना गया ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, मुख्य अतिथि आजमगढ़ जिला प्रभारी अशोक सिंह, लालगंज प्रभारी मुराहू राजभर मौजूद रहे।
बजट भाषण को सुनने के बाद मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2026 देश के सामने रखा गया।
यह बजट 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बजट है। यह बजट देश के विकास के लिए देश की जनता के लिए बहुत ही सुंदर बजट है यह बजट रक्षा के क्षेत्र में औद्योगीकरण के क्षेत्र में और सड़क से लेकर समुद्र तक विकास के लिए बहुत ही बड़ा बजट है। इस बजट का हम स्वागत करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणऔर प्रदेश अध्यक्ष व केंद्र सरकार में वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी जी को धन्यवाद देता हूं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि यह बजट जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट इसमें बहुत सी चीजों के दाम भी घटे हैं जिसमें मुख्य रूप से कैंसर की 17 दावों के दाम कम हुए हैं और भी सात गंभीर बीमारियों की दावों के दाम को काम किया गया है वस्त्र और जूते के दाम भी कम हुए हैं मोबाइल फोन के भी दाम कम हुए है। हम इस बजट का स्वागत करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हैं।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, श्रीकृष्ण पाल, घनश्याम पटेल, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सतेन्द्र राय, आजाद अनिमर्दन,लक्ष्मण मौर्या, निखिल राय, पवन सिंह मुन्ना, हनुमंत सिंह सचिदानंद सिंह, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल प्रवीण सिंह,विनय प्रकाश गुप्ता मृगांक शेखर सिन्हा विवेक निषाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments