राजनीति
भारत
सहजनवां थाने में दरोगा की दबंगई, बोले– “मेरी मर्जी से चलता है कानून”
पीड़ित को ही थाने में बैठाया, एकतरफा कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल
सहजनवां थाने में तैनात एक दरोगा की कथित मनमानी और दबंग रवैये का मामला सामने आया है, जहां कानून के रक्षक ही कानून को ताक पर रखते नजर आए। आरोप है कि दरोगा ने एक पीड़ित व्यक्ति को ही थाने लाकर बैठा लिया और पूछताछ करने पर सख्त और अभद्र लहजे में जवाब दिया।
जब एकतरफा कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया तो दरोगा ने कथित तौर पर कहा— “मेरी मर्जी से ही कानून चलता है, ट्रेनिंग में हमें मर्जी करने का ही पाठ पढ़ाया गया है।” दरोगा के इस बयान से न सिर्फ पीड़ित बल्कि उसके परिजन भी स्तब्ध रह गए। मौके पर मौजूद परिजन खुद को संभाल नहीं पाए और थाने परिसर में ही फूट-फूट कर रोने लगे।
मामला सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम सुरदही का बताया जा रहा है, जहां गांव चकबंदी में है और दो पट्टीदारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच के एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की, जिससे पुलिस की भूमिका पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं।

Comments