Haryana Weather: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। पानीपत, सोनीपत और करनाल समेत जीटी रोड बेल्ट में विजिबिलिटी शून्य के करीब रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में खेतों में सुबह पाला भी दिखाई दिया, जिसके कारण प्रदेशभर में हल्की ठंड बनी हुई है।

हालांकि प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम एक जैसा नहीं रहा। हिसार, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सुबह के समय मौसम साफ रहा और हल्की धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है और धूप अच्छी तरह से निकल सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि आज रात से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में बारिश हो सकती है। इसके चलते ठंड में एक बार फिर बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी को हरियाणा के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

यूपी रोडवेज बस में 64 यात्री,में 62 बिना टिकट Read More यूपी रोडवेज बस में 64 यात्री,में 62 बिना टिकट

प्रदेश में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसका असर खेतों में खड़ी फसलों और खुले में बंधे पशुओं पर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ऋतुराज बसंत की बासंती सौंदर्य की निखर रही है प्राकृतिक सुषमा Read More ऋतुराज बसंत की बासंती सौंदर्य की निखर रही है प्राकृतिक सुषमा

तापमान की बात करें तो 30 जनवरी को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार औसत न्यूनतम तापमान में बीते दिन की तुलना में करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, करनाल में 7.7 डिग्री, रोहतक में 7.8 डिग्री और अंबाला में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बलरामपुर के सोहेलवा से काटी गई शीशम और सागौन की 24 बोटा लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार Read More बलरामपुर के सोहेलवा से काटी गई शीशम और सागौन की 24 बोटा लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार

वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस फरीदाबाद में रिकॉर्ड किया गया। भिवानी में तापमान 23.0 डिग्री, नूंह में 22.5 डिग्री, हिसार में 20.5 डिग्री, करनाल में 20.2 डिग्री, रोहतक में 20.1 डिग्री और गुरुग्राम में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार