राजनीति
युवा संघर्षशील समाज सेवी लकी लोहार उर्फ अखिल विश्वकर्मा ने चुनावी बिगुल बजते ही शुरू की गांवों की पदयात्रा..जहां
रात्रि, वहीं बसेरा अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क संकल्प पद यात्रा की हुई शुरुआत
रायबरेली
चुनावी बिगुल बजते ही अपने जन बल के साथ सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों के बीच में जनसंपर्क करने में लग गए हैं विकासखंड सतांव 28 जनवरी 2026 दिन बुधवार . अपराह्नन लगभग 12:15 बजे से पाचो बीर बाबा मंन्दिर मे पूजा पाठ कर 80 गावो से होकर . गुजरने वाली सकल्पित पद यात्रा .की हुई शुरू आत- हुई आप को बता दे कि विकासखंड सतांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलिक मऊ चौबारा के पांचो बीर बाबा मंदिर प्रांगण से क्षेत्र के युवा एवं संघर्षशील जुझारू समाजसेवी अखिल विश्वकर्मा उर्फ लकी लोहार निवासी ग्राम कोरिहर के द्वारा समाज में एक अलग पहचान एवं जन समस्याओं को लेकर,, जहां रात्रि वही सवेरा,, संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
यह संकल्प यात्रा विकासखंड सतांव के पूरे झबरा ,मुनीजरगंज, पूरे आशाराम, संताँव, सुखई खेडा कोडर साहित लगभग अस्सी गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक करते हुए जोड़ने का काम किया जाएगा। लकी लोहार ने बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है जन-जन तक की आवाज बुलंद करना। यह कार्यक्रम कई सप्ताह तक वाला कार्यक्रम रखा गया है इस संकल्प यात्रा में गांव क्षेत्र के नवयुवक व महिलाएं व क्षेत्रीय सम्मानित गणमान्य का शामिल होने के लिए उमडा जन शैलाब इसकार्यक्रम में उमाशंकर शुक्ला, राजेंद्र कुमार, पूर्व ग्राम बच्चा सिंह, सुधीर मिश्रा, हंसराज वर्मा, राजू सिंह , कौशल किशोर दीक्षित, पुत्ती सिंह, सत्तोष मिश्रा अमित कुमार, बाबूलोध, सुमन देवी सुमित्रा देवी कांति गुड़िया आदि उपस्थिति रही।

Comments