जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट स्ट्रांग रूम का किया मासिक निरीक्षण

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव, संबंधित रजिस्टरों तथा स्ट्रांग रूम के गेट पर लगे सील व लॉकर की गहनता से जांच की। निरीक्षण के समय ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों में विगत दिनों की रिकॉर्डिंग, फायर सेफ्टी उपकरणों की वैधता तिथि सहित अन्य सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि सभी ड्यूटीरत कर्मी पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
 
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, चकबंदी अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें