डीबीए सभागार में द्वारा नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती धूम धाम से मनाई गई।
नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर लोगों ने उनकी वीरता, देशभक्ति और बलिदान को याद किया।
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रसाद यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में मां भारती के वीर सपूत आजाद हिंद फौज के संस्थापक व महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 129वी जयंती धूमधाम से मनाई गई! जिसके क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम उनकी वीरता, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हैं।
उनके नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम ने एक नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त की। नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के माध्यम से भारतीय सैनिकों को संगठित कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा तैयार किया। उनकी जयंती पर हम उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं। महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जीवन और कार्य भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। सुभाष चंद्र बोस ने अपनी शिक्षा कोलकाता और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पूरी की।
Read More महिला वकील से सिपाही ने छेड़खानी करते हुए गाड़ी में बैठाने की किया कोशिश पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को संगठित कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा तैयार किया। सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की और 'चलो दिल्ली' का नारा दिया। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार मौर्य ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद यादव,शिवपूजन सिंह, राम गुल्ली यादव, सतपाल यादव, नवीन पाण्डेय, टीटू गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद, बीपी सिंह, शांति वर्मा आदि उपस्थित रहे।
