अडानी फाउंडेशन के तत्वावधान में ओबरा गाँव मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

शिविर में 242 लोगों को वितरित किया गया दवा

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र-

 अडानी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में पनारी पंचायत के ओबरा गाँव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 242 लोगों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के सी.एस.आर. हेड मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है। 

भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र के निर्माता होते है-विधायक राजमणि कोल Read More भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र के निर्माता होते है-विधायक राजमणि कोल

इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के कम्युनिटी वालेंटियर सत्यम एवं राहुल कुमार, डाॅक्टर अरुण चौबे, डाक्टर एकता, बसंत, राव विरेंद्र,गाँव की आशा, आंगनबाड़ी और गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने पर मंथन, महासभा की बैठक संपन्न Read More अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने पर मंथन, महासभा की बैठक संपन्न

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार