विश्व कल्याणार्थ 1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ के उपलक्ष्य में टूंडला नगर में निकली श्री वेद भगवान जी की भव्य पालकी यात्रा
टूण्डला - विश्व कल्याणार्थ आयोजित 1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ, स्थान राजा का ताल के निमित्त आज टूण्डला नगर में श्री वेद भगवान जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर नगर भ्रमण पर निकली, जिसमें क्षेत्र के नगरवासी एवं श्रद्धालु भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।पालकी यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
आयोजकों ने बताया कि राजा का ताल में आयोजित होने वाला 1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ समाज में आध्यात्मिक चेतना, शांति और सद्भाव का संदेश देगा।कार्यक्रम मुख्य रूप से धर्मेश शर्मा, भाजपा नगर दिनेश गुप्ता, योगेंद्र उपाध्याय, शिव शंकर शर्मा, पवन जादौन, वृंदावन लाल गुप्ता, दीपक चौधरी, लोकेश जादौन, विष्णु तिवारी, रामतीर्थ चक, लोकेंद्र पूनिया, ज्ञानेंद्र सिंह, विनोद बाबू कन्हैया पूनिया तथा क्षेत्रवासी एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
