सिद्धार्थनगर में अधेड़ व्यक्ति का नाला के पास मिला शव, शरीर पर डेढ़ दर्जन से अधिक चाकू से गोदने का निशान, केस दर्ज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, जिले के उसका थाना के खजुरडांड पुल की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे नाला के पास रविवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शरीर पर चाकू से गोदने के लगभग डेढ़ दर्जन निशान पाए गए।
 मृतक की पहचान तालभिरौना गांव निवासी चंद्रबली (50 वर्ष) पुत्र वासुदेव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, हत्या की आशंका जताई जाने लगी।
 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रबली रविवार शाम को घर से बाहर निकला था। देर रात जब घर में खाना तैयार हुआ तो उसकी पत्नी ने उसे फोन किया। फोन पर चंद्रबली ने जल्द घर लौटने की बात कही, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजन चिंतित हो गए और उनकी तलाश शुरू की।
 
रात में खोजबीन के दौरान सड़क किनारे नाले के पास चंद्रबली का शव मिला। इसे देखकर परिजन चीख पुकार करने लगे और पत्नी शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उसका थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फोरेंसिक जांच भी कराई गई,इस मामले में प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने तहरीर दी है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।और मामले की जांच की जा रही है,

About The Author