कुशीनगर : मौनी अमावस्या पर जटहां नारायणी गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मौनी अमावस्या पर मां नारायणी गंगा तट बना श्रद्धा का संगम, लाखों श्रद्धालुओं ने किया पावन स्नान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर जटहां थाना क्षेत्र स्थित मां नारायणी गंगा नदी तट पर रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूरदराज के क्षेत्रों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने पवन पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना कर ब्राह्मणों को दान-पुण्य किया।

मेले के अवसर पर गंगा तट पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मेले में आए दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई थीं। खेल-खिलौने, मिठाई की दुकानें, आनंदी भुजा, लाईची दाना, गुब्बारे, झूला सहित विभिन्न प्रकार की सजी दुकानों ने मेले की शोभा बढ़ा दी। श्रद्धालुओं और दर्शकों से खचाखच भरी धरती मेले की रौनक को और भी जीवंत बना रही थी।

Screenshot_2026-01-18-16-23-47-358_com.miui.gallery-edit

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जटहां पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रही। मेले में खोए बच्चों के लिए विशेष कैंप लगाया गया था, जहां से थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव के निर्देशन में बच्चों को सकुशल उनके परिजनों को सौंपा गया। भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर सकिल अहमद सहित उप निरीक्षक देवेंद्र यादव, देवव्रत यादव, आशुतोष जायसवाल, विनोद सिंह, अभिलाश झा तथा जटहां थाने की समस्त पुलिस टीम मौके पर तैनात रही।

खजनी में पत्नी को फावड़े  प्रहार कर नृशंस हत्या का आरोपी गिरफ्तार Read More खजनी में पत्नी को फावड़े प्रहार कर नृशंस हत्या का आरोपी गिरफ्तार

ग्राम प्रधान कटाई भरपुरवा नर्वदेश्वर चौरसिया द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नारायणी तट पर पंडाल, बिजली एवं खानपान की समुचित व्यवस्था कराई गई थी। इस अवसर पर मधई शर्मा, राजू यादव पहलवान, शैलेश यादव धावक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाजसेवी मौजूद रहे। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर नारायणी गंगा तट श्रद्धा, भक्ति और जनआस्था का भव्य केंद्र बनकर उभरा।

सत्येंद्र कुमार शुक्ल महामंत्री पद व संगठन के दायित्वों से हटाए गए  Read More सत्येंद्र कुमार शुक्ल महामंत्री पद व संगठन के दायित्वों से हटाए गए 

About The Author

Post Comments

Comments